JSSC Kakshpal Syllabus 2026 & Exam Preparation Tips

दोस्तों इस आर्टिकल में हमलोग चर्चा करेंगे JSSC Kakshpal Syllabus 2026 के बारे में, दोस्तों जितने भी students फॉर्म भर चुके है, अब वे तैयारी में लग जाएं, अभी से तैयारी में लगाना बहुत ही जरुरी है। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगें इस भर्ती से सम्बंधित सभी papers (Paper 1,2 & 3) के बारें में। ताकि किसी भी students सिलेबस को लेकर कोई डाउट न हो।

दोस्तों यह Notification झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, इस भर्ती परीक्षा का नाम JSSC JKCE 2025 है। दोस्तों यदि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो इसे आप शेयर जरूर करें।

JSSC Kakshpal Syllabus 2026 Overview

Examination DepartmentJharkhand Staff Selection Commission (JSSC Jharkhand)
Exam NameJharkhand Kakshpal Exam 2025-26 (JKCE 2025)
Exam ModeOMR/CBT
Questions TypeMCQ
Exam Time each Paper2 hrs
Paper Paper 1,2,3
Paper 1Qualifying Nature
Exam LanguageHindi/English
Selection ProcessPhysical Test/ Written Exam
Official websitejssc.jharkhand.gov.in
JSSC Kakshpal Syllabus
JSSC Kakshpal Syllabus

Selection Process

इस भर्ती परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगा;

  • शारीरिक परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षा

JSSC JKCE Exam Pattern

दोस्तों परीक्षा तैयारी से पहले Exam पैटर्न के बारे में जानना जरुरी है, इससे ये पता चलेगा की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग क्या है, Normalization होगा क्या, सिलेबस की पूरी जानकरी आदि।

  • Exam Pattern: इस परीक्षा में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा इसके बाद ही मुख्य लिखित परीक्षा होगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा: इस परीक्षा का नंबर सिर्फ Qualifying के लिए है। दौड़ में पास करना जरुरी है।
  • मुख्य लिखित परीक्षा: परीक्षा एक चरण में (मुख्य परीक्षा) ली जाएगी।
  • Negative Marking: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटोती होगी।
  • Normalization: दोस्तों Normalization तभी होगा जब परीक्षा एक से ज्यादा दिनों में होगा।

शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा

शारीरिक मापदंड कक्षपाल (पुरुष) के लिए:

कोटि ऊँचाई (CM)सीना (CM) फुलाकर
GEN/EWS/ OBC (BC-I &II)Minimum 160 cmMinimum 81 cm
SC/ST Minimum 155Minimum 79

शारीरिक मापदंड कक्षपाल (महिला) के लिए

कोटि ऊँचाई (cm)सीना (cm)
महिला (सभी कोटि)न्यूनतम 148 लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षा: इसमें students को दौड़ लगाना है।

दूरी समय
पुरुषों के लिए 1 मील (1600 मीटर)6 मिनट
महिला के लिए 1 मील (1600 मीटर)10 मिनट

लिखित परीक्षा Syllabus Detail

Paper 1: भाषा ज्ञान, दोस्तों भाषा ज्ञान से में कुल 120 प्रश्न पूछा जायेगा इसमें समय 2 घंटा मिलेगा। यह पेपर सिर्फ Qualifying है, इस पेपर में पास के लिए कम से कम 30% अंक लाना जरुरी है।

विषय प्रश्न अंक
हिंदी 80 (पैसेज से 20 प्रश्न और व्याकरण से 60 प्रश्न)240
अंग्रेजी 40 (पैसेज से 20 प्रश्न एवं 20 प्रश्न ग्रामर से)120

Paper 2: जनजातीय क्षेत्रीय भाषा, दोस्तों इसमें कुल 100 प्रश्न पूछा जायेगा कुल 300 अंकों का, इसके लिए समय 2 घंटा मिलेगा। इस पेपर का अंक मेरिट में जुड़ेगा। Subject wise सिलेबस के लिए Notification देखें।

विषय प्रश्न अंक
हिंदी, अंग्रेजी, सांस्कृत, उर्दू, सांथाली, बंगला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडुक, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया में से कोई एक भाषा 100 300

Paper 3: सामान्य ज्ञान इसमें कुल 120 प्रश्न पूछा जायेगा, कुल अंक 360 होगा। इस पेपर का अंक भी मेरिट में जुड़ेगा।

विषय प्रश्न
सामान्य अध्ययन 40
झारखण्ड GK 50
सामान्य गणित 10
सामान्य विज्ञान 20
कुल 120 प्रश्न

सामान्य अध्ययन: इसमें कोन-कोन टॉपिक से प्रश्न पूछा जायेगा पढ़ें डिटेल में:

  • Current Affairs विशेषकर भारत देश एवं झारखण्ड राज्य के संबंध में विशेष रूप से यथासम्भव प्रश्न पूछा जायगा। वैज्ञानिक प्रगति
  • सम-सामयिक विषय- राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरष्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं।
  • भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ।
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी।

झारखण्ड GK : झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी इत्यादि।

सामान्य गणित: अंक गणित से सम्बंधित प्रश्न पूछा जायेगा। प्रश्न का स्तर 10वीं का होगा।

सामान्य विज्ञान: इसमें विज्ञान के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न पूछा जायगा।

Exam Preparation Tips

दोस्तों कक्षपाल भर्ती के लिए अपने आप को तैयार करना उतना भी आसान नहीं है, पर आप कुछ नियमों को अपने दिनचार्य में फॉलो करे जरूर सफलता मिलेगा। और कहा भी गया है को मेहनत करने वाले को कभी हार नहीं मिला है।

  • दोस्तों आपका इस परीक्षा में दौड़ भी होगा तो आपको रोज सुबह दौड़ लगनी है, अभी शुरुवाती में धीरे-धीरे दौड़े उसके बाद स्पीड बढ़ाएं।
  • साथ में लिखित परीक्षा की तैयारी भी करना है, तो पहले आप सिलेबस को अच्छे से समझे।
  • जो टॉपिक आपका कमजोर हे उसे पहले पढ़े औरउस टॉपिक से सम्बंधित MCQ लगाएं।
  • दोस्तों पेपर 2 स्कोरिंग वाला है, तो आप पेपर 2 को अच्छे से पढ़ें।
  • पेपर 3 में झारखण्ड GK का वेटेज ज्यादा हे तो उसे आप अच्छे से तैयार करें।
  • PYQ जरूर देखें और कम से कम 20 PYQ पढ़ें प्रतिदिन।
  • हप्ते में 1 मॉक टेस्ट जरूर लगाएं।

Read more: JSSC JILCCE Syllabus 2026 Prelim & Main Exam, Preparation Tips

FAQs

JSSC Kakshpal Exam में Negative मार्किंग है क्या ?

हाँ, इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेगा एवं प्रत्येक गलत के लिए 1 अंक की कटौती होगी।

JSSC Kakshpal Exam में दौड़ कितना है पुरुषों के लिए ?

इस परीक्षा में महिला एवं पुरुष के लिए दौड़ 1600 मीटर यानि 1 मिल है।

JSSC Kakshpal परीक्षा में पेपर 1 में पास के लिए कितना अंक लाना जरुरी है ?

पेपर 1 में पास के लिए कम से कम 30% अंक लाना जरुरी है।

JSSC Kakshpal Notification pdf

Leave a Comment