दोस्तों इस आर्टीकल में आज में लेकर आया हूँ JSSC CGL Syllabus के बारें में जिसका हम विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगें। तो जितने बह अभ्यार्थ इस भर्ती परीक्षा से interested है, वे इस परीक्षा के लिए तैयारी में लगे रहें। इसका कम्पीटशन थोड़ा टफ होता है, इसलिए अभी से तैयारी में लग जाएँ, Notification का इंतजार न करें। इस भर्ती परीक्षा का Syllabus आपको हम Latest Update के अनुसार बताऊंगा ताकि तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को कोई दिक्कत न हो।
इस आर्टिकल में आपको हम Syllabus की पूरी जानकारी बताऊंगा, अभी 2026 में ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में क्या बदलाव हुआ है इसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे।
JSSC CGL Syllabus 2026 Overview
| Examination Department | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC Jharkhand) |
| Exam Name | Jharkhand General Graduate Level Combined Competitive Examination (JGGLCCE) |
| Exam Mode | OMR Based |
| Questions Type | MCQ |
| Exam Time (each paper) | 2 hrs |
| Exam Language | Hindi/English |
| Paper | 1,2,3 |
| official website | jssc.jharkhand.gov.in |

Selection Process
दोस्तों इस भर्ती परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगा:
- लिखित परीक्षा
- Document Verification
- मेरिट लिस्ट
Exam Pattern
दोस्तों JSSC CGL परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या होगा, Exam pattern क्या होगा, Normalization होगा की नहीं, Negative मार्किंग हैं की नहीं इत्यदि के बारे में इसमें जानेंगे।
- Exam Pattern: दोस्तों अभी 2026 झारखण्ड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है की अब यदि आवेदकों की संख्या 50000 से अधिक होगा तब परीक्षा दो चरणों में लिया जायेगा।
- प्रारम्भिक परीक्षा (50 हजार से अधिक students होने पर)
- मुख्य लिखित परीक्षा
- Question Type: Objective types का प्रश्न पूछा जायेगा।
- Marking Scheme: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटोती होगी।
- Normalization: यह तभी होगा जब परीक्षा एक से ज्यादा दिनों में सम्पन होगा।
प्रारम्भिक परीक्षा
इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न, कुल 360 अंकों का पूछा जायेगा, जिसके लिए समय 2 घंटा मिलेगा।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| झारखण्ड राज्य से सम्बंधित ज्ञान | 60 | 180 |
| सामान्य अध्ययन | 30 | 90 |
| सामान्य गणित | 10 | 30 |
| सामान्य विज्ञान | 10 | 30 |
| रीजनिंग | 10 | 30 |
| कुल | 120 प्रश्न | 360 अंक |
झारखण्ड GK: दोस्तों इस विषय को अच्छे से पढ़े सबसे ज्यादा प्रश्न इसी से पूछा जा रहा है। देखिए कोन-कोन टॉपिक से प्रश्न पूछा जायेगा।
- झारखण्ड का भूगोल, इतिहास, सभ्यता,
- संस्कृति, भाषा साहित्य, स्थान, खान-खनिज,
- उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
- विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व
- नागरिक उपलब्धियां, राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषय इत्यादि।
सामान्य अध्ययन: इसमें पूछे जाने वाले टॉपिक
- Current Affairs (सम-समामयिक विषय)
- राष्ट्रिय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ
- पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा
- भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, संविधान
- आर्थिक परिदृश्य, पंचायती राज, देश की राजनितिक प्रणाली
- स्वंत्रता आंदोलन, पंचवर्षी योजनाएं,
- भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं
- झारखण्ड राज्य की समान्य जानकारी।
समान्य गणित: इस विषय से अंक गणित, प्राथमिक बजगानित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से सम्बंधित प्रश्न पूछेगा।
समान्य विज्ञान: इस विषय से विज्ञान के सामन्य जानकारी पूछा जायेगा, और सभी प्रश्न विज्ञान के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से होगा।
मुख्य परीक्षा का JSSC CGL Syllabus
मुख्य परीक्षा में 3 पत्र होंगे। प्रत्येक पत्र के लिए समय आपको 2 घंटा मिलेगा। प्रत्येक सही प्रश्न पर 3 अंक मिलेगा एवं प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की कटोती होगी।
Paper 1; भाषा ज्ञान (Qualifying प्रकार का है) इस पत्र में कम से कम 30% अंक लाना जरुरी है।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| हिंदी | 60 प्रश्न (30 प्रश्न पैसेज से और 30 प्रश्न व्याकरण से) | 180 |
| अंग्रेजी | 60 प्रश्न (30 प्रश्न पैसेज से और 30 प्रश्न ग्रामर से) | 180 |
Paper 2: जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा, इस पत्र का अंक मेरिट में जुड़ेगा तो आपको ध्यान से पढ़ाई करना है इस पेपर का।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| हिंदी / अंग्रेजी / उर्दू / संथाली / बंगला / मुंडारी / हो / खड़िया / कुडुक / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया/ संस्कृत में से कोई एक भाषा लेना है। | 100 | 300 |
Paper 3: सामान्य ज्ञान, मेरिट में जुड़ेगा इसका अंक
| विषय | प्रश्न |
| सामान्य अध्ययन | 30 |
| सामान्य विज्ञान | 20 |
| सामान्य गणित | 20 |
| रीजनिंग | 20 |
| कंप्यूटर ज्ञान | 20 |
| झारखण्ड GK | 40 |
| कुल | 150 प्रश्न |
सामान्य अध्ययन: Current affairs (इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के सम्बन्ध में प्रश्न पूछा जा सकता है), सम-सामायिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रिय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएँ। भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनितिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षी योजना। झारखण्ड सामान्य ज्ञान।
सामान्य विज्ञान: दोस्तों सामान्य विज्ञान के प्रश्न इसमें पूछा जायेगा। विज्ञान के Physics, Chemistry और बायोलॉजी से प्रश्न पूछा जायेगा तो आपको इन सभी टॉपिक को अच्छे से पढ़ना है।
सामान्य गणित: गणित में अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से सम्बंधित प्रश्न पूछा जायेगा। प्रश्नो का स्तर 10वीं कक्षा का होगा।
रीजनिंग: इसमें प्रश्न- सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंद अवधारणा, अंक गणित तर्कशक्ति, अंक गणित संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन व्यख्या इत्यादि।
कंप्यूटर ज्ञान : इसमें कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के बारे पूछा जायेगा, इसमें MS विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, MS ऑफिस एवं इंटरनेट संचालन की विधि के बारे में पूछा जायेगा।
झारखण्ड GK: समने झारखण्ड के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषय, इत्यादि।
Exam Preparation Tips
दोस्तों मेहनत ही आपको एक मात्र सफलता दिला सकता है, तो आप सभी मेहनत अभी से शुरू कर दे। इस परीक्षा के सफलता के लिए कुछ टिप्स बताऊंगा ताकि आप परीक्षा में बेहतर कर पाएं:
- सबसे पहले आप syllabus और परीक्षा पैटर्न को अच्छे तरह से समझ ले। देखें की कोन सा पेपर सिर्फ qualifying प्रकार का है, और किस पेपर के अंक से मेरिट बनेगा इसे जानना जरुरी है।
- परीक्षा में सबसे ज्यादा स्कोरिंग टॉपिक को पहले कवर कर ले।
- पेपर 2 अच्छे से पढ़े, पेपर 3 में झारखण्ड gk अच्छे से पढ़े ये सभी स्कोरिंग टॉपिक है।
- हप्ते में एक MOCK TEST जरूर लगाएं, ऑनलाइन या ऑफलाइन आपके पास जो हो।
- Previous year का questions को solve जरूर करें।
- रोज जितना पढ़े सभी का हप्ते में एक बार रिवीजन जरूर करें।
Read more: JSSC Kakshpal Syllabus 2026 & Exam Preparation Tips
FAQs
JSSC CGL परीक्षा में Negative Marking है क्या ?
हाँ, प्रत्येक गलत उतर पर 1 अंक की कटौती होगी।
JSSC CGL परीक्षा में एक प्रश्न सही करने पर कितना अंक मिलेगा ?
एक प्रश्न सह करने पर 3 अंक मिलेगा।
JSSC CGL Exam में कोन सा पेपर Qualifying है ?
पेपर 1 qualifying प्रकार का है, इसमें आपको कम से कम 30 % अंक लाना अनिवार्य है।