दोस्तों इस आर्टिकल में हमलोग चर्चा करेंगे JSSC Excise Constable Syllabus 2026 के बारे में। इस परीक्षा के लिए जितने भी अभ्यर्थी तैयारी करने वाले है, तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही लाभदायक है, झारखण्ड उत्पाद सिपाही (JSSC Excise Constable Exam) का पूरा डिटेल में सिलेबस इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने वाले है, ध्यान से पढ़ें।
दोस्तों झारखण्ड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में हो चूका है, अब अगला भर्ती के लिए जितने भी Students तैयारी करना चा रहे है तो आप ध्यान पूर्वक इस आर्टिकल को जरूर पढ़े। आपका जो लक्ष्य हे उसके पीछे हमेसा तात्पर्य रहे तभी आप सफल हो पाओगे।
JSSC Excise Constable Syllabus 2026 Overview
| Examination Department | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC Jharkhand) |
| Exam Name | JSSC Excise Constable Competitive Examination (JECCE) |
| Post Name | Excise Constable |
| Exam Type | OMR |
| Question Type | MCQ |
| Exam Language | Hindi, English |
| Official website | jssc.jharkhand.gov.in |

Selection Process
दोस्तों चयन प्रक्रिया को आप अच्छे से समझे की किस तरह से आपका selection होगा :
- पहले शारीरिक माप एवं दौड़ होगा (Physical Test)
- मुख्य लिखित परीक्षा
- मेडिकल परीक्षा
शारीरिक माप एवं दौड़
| कोटि | ऊंचाई (cm) | सीना (cm) |
| GEN/EWS/BC-I/BC-II | Minimum 160 | Minimum 81 |
| SC/ST | Minimum 155 | Minimum 79 |
| Female (all category) | Minimum 148 | लागू नहीं है। |
दौड़: नए नियम के अनुसार अब दौड़ इस प्रकार से होगा:
| दूरी | समय | |
| पुरुष | 1 मील (1600 मीटर) | 6 मिनट |
| महिला | 1 मील (1600 मीटर) | 10 मिनट |
Exam Pattern
- Exam Pattern: परीक्षा तीन चरणों में लिया जायेगा जिसमे पहला शारीरिक परीक्षा दूसरा लिखित परीक्षा तथा तीसरा मेडिकल परीक्षा।
- शारीरिक परीक्षा: यह सिर्फ Qualifying प्रकार का है।
- लिखित परीक्षा: इसमें तीन पेपर होगा तीन पालियों में एक ही दिन में।
- पेपर 1 Qualifying है, पेपर 2 एवं पेपर 3 से मेरिट बनेगा।
- Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटा जायेगा और प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेगा।
- Normalization: यदि परीक्षा एक से ज्यादा दिनों में आयोजित होती हे तो Normalization होगा।
लिखित परीक्षा Syllabus
दोस्तों लिखित परीक्षा में तीन पत्र होगा। प्रत्येक पेपर की परीक्षा का समय 2 घंटा होगा। तीनों पेपर के प्रत्येक प्रश्न के तीन अंक होगा। सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेगा एवं गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटौती होगी।
Paper 1: विषय (भाषा ज्ञान), यह पेपर सिर्फ qualifying प्रकार है। इसमें कम से कम 30% अंक लाना जरुरी है। तभी अगला पेपर का मूल्यांकन होगा।
| विषय | प्रश्न |
| हिंदी भाषा | 80 (पैसेज से 20 प्रश्न और व्याकरण से 60 प्रश्न) |
| अंग्रेजी भाषा | 40 (पैसेज से 20 प्रश्न और ग्रामर से 20 प्रश्न) |
| कुल | 120 प्रश्न |
Paper 2: जनजाति / क्षेत्रीय भाषा ज्ञान, दोस्तों इस पेपर का अंक मेरिट में जुड़ेगा। subject वाइज सिलेबस के लिए Notification विजिट करें।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| हिंदी / अंग्रेजी / संथाली / उर्दू / संस्कृत / बंगला / मुंडारी / हो / खड़िया / कुडुक / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया में से कोई एक भाषा | 100 | 300 |
Paper 3: इस पेपर का अंक मेरिट में जुड़ेगा। कुल 120 प्रश्न पूछा जायगा।
| विषय | प्रश्न |
| सामान्य अध्ययन | 40 |
| झारखण्ड GK | 50 |
| सामान्य विज्ञान | 20 |
| सामान्य गणित | 10 |
| कुल | 120 प्रश्न |
Note: प्रत्येक पेपर में पास के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
सामान्य अध्ययन: इस विषय में Current Affairs, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी महत्वपूर्ण घंटनाएँ। भारत का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यावरण, स्वंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी।
झारखण्ड GK: झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी इत्यादि।
सामान्य विज्ञान: इसमें विज्ञान विषय के Physics, Chemistry और Biology से प्रश्न पूछा जायेगा। विज्ञान के सामान्य जानकारी आप से पूछा जायेगा।
सामान्य गणित: इसमें अंक गणित से प्रश्न पूछा जायेगा। प्रश्न का स्तर मैट्रिक लेवल का होगा।
Exam Preparation Tips
दोस्तों मेहनत ही सबसे बड़ा फल है। बिना मेहनत का कोई फल नही मिलता है, इसलिए Competitive exam में सफलता पाना है तो मेहनत जरूर करें। सफलता कोई शार्ट ट्रिक नहीं होता है। तो आइये आपको कुछ टिप्स बताते है जिससे परीक्षा में आपको काफी मदद मिलेगा सफलता पाने के लिए।
- आप पहले इस परीक्षा के लिए Exam pattern, सिलेबस, marking स्कीम को अच्छे से समझे।
- तीनो पेपर के बारे में अच्छे से समझे की किस पेपर का अंक मेरिट में जुड़ेगा।
- ज्यादा Scoring वाले पेपर को पहले कवर करें।
- पेपर 2 आपको scoring टॉपिक हे तो इसे पहले निपट ले।
- पेपर 3 में झारखण्ड से सम्बंधित ज्ञान में ज्यादा प्रश्न पूछा जायेगा इसे भी पहले निपटे और विज्ञान विषय को भी पढ़े।
- हप्ते में एक mock टेस्ट जरूर लगाए, इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
- प्रीवियस ईयर का पेपर को जरूर solve करें।
Best Book for JSSC Excise Constable Exam
पेपर तीन के लिए आप इन दिए गए बुक्स की मदद से बेहतर तरीके से कर सकते है।
- Jharkhand GK: इसके लिए आप उड़ान पब्लिकेशन या Dr मनीष रंजन का वस्तुनिष्ठ बुक ले सकते है, साथ ही MCQ के सिवांगन पब्लिकेशन या अरिहंत का ले सकते है।
- सामान्य GK: इसके लिए आप लुसेंट सामान्य ज्ञान ले सकते है।
- सामान्य विज्ञान: इसके लिए आप लुसेंट का सामान्य विज्ञान का बुक ले सकते है।
- समान्य गणित: इसके लिए R.S. अग्रवाल की बुक ले सकते है।
Read more: JSSC Kakshpal Syllabus 2026 & Exam Preparation Tips
FAQs
JSSC Excise Constable exam में Qualifying nature का कोन सा पेपर है ?
पेपर 1, इसमें सिर्फ आपको कम से कम 30% अंक लाना जरुरी है। पास के लिए।
JSSC Excise Constable परीक्षा में कोन कोन पेपर से मेरिट बनेगा ?
पपेर 2 और पेपर 3 मिलकर मेरिट तैयार होगा।
JSSC Excise Constable Exam में negative marking कितना है ?
इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती होगी।