JSSC Sahayak Acharya JTPTCCE Syllabus 2026-27 Written Exam Pattern

JSSC Sahayak Acharya JTPTCCE Syllabus: दोस्तों इस आर्टिकल में आपको JSSC की सहायक आचार्य (Class 1 से 5 एवं class 6 से 8) भर्ती परीक्षा का सिलेबस को Detail से चर्चा करेंगे। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे है वे इस आर्टिकल को जरूर ध्यान से पढ़े, exam pattern, marking स्कीम, normalization, syllabus topic वाइज इत्यादि की जानकारी दिया गया है। परीक्षा की तैयारी करने में आपको काफी मदद मिलेगा।

यह notification JSSC के द्वारा जारी समय पर होता है, इस भर्ती परीक्षा का नाम JSSC JTPTCCE है, इस परीक्षा में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) के लिए नियुक्ति होता है।

JSSC Sahayak Acharya JTPTCCE Syllabus Overview

Recruitment OrganizationJharkhand Staff Selection Commission
Exam NameJharkhand Trained Primary Teacher Recruitment (JTPTCCE)
CategorySyllabus
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Marking Scheme1 mark per correct Answer
Paper 1Qualifying Nature
Official websitewww.jssc.jharkhand.gov.in

Selection Process for this Examniation

इस भर्ती परीक्षा का चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगा पढ़ें:

  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Exam Pattern for this Exam

इस परीक्षा का परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार से है :

  • Marking Scheme: प्रत्येक सही Answer के लिए एक अंक मिलेगा, एवं गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटा जायेगा।
  • Normalization: एक से ज्यादा दिनों परीक्षा होने से Normalization होगा।
  • Paper 1: यह पेपर सिर्फ Qualifying nature का है, इसमें कम से कम 30% अंक लाना अनवार्य है।
  • Question Type: MCQ आधारित सवाल रहेगा।

इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य Class 1 से 5 Exam पैटर्न

  • इसमें मुख्य लिखित परीक्षा होगा जिसमे कुल 3 पेपर होगा
  • परीक्षा एक ही दिन में तीन पालियों में होगा।
  • परीक्षा का स्तर इंटरमीडिएट लेवल का होगा।
  • परीक्षा का समय: पेपर 1 के लिए 2 घंटा, पेपर 2 के लिए 2 घंटा एवं पेपर 3 के लिए 3 घंटा का समय मिलेगा।
विषय (Paper 1)प्रश्न अंक
हिंदी /अंग्रेजी/ संथाली /मुंडारी /हो /खड़िया/ कुडुक /कुरमाली /खोरठा /नागपुरी /पंचपरगनिया में से एक भाषा Qualifying प्रकार का है। 100 100
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (Paper 2)प्रश्न अंक
हिंदी /अंग्रेजी /उर्दू /संथाली /बांग्ला /मुंडारी / हो /खड़िया /कुडुक /कुरमाली /खोरठा /नागपुरी /पंचपरगनिया /उड़िया /संस्कृत में से कोई एक विकल्प के तोर पर (Check Notification)100 100

पेपर 3 वर्ग 1 से 5 Exam pattern

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी 50 50
सामाजिक विज्ञान 75 75
विज्ञान एवं गणित 75 75

स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा पैटर्न

  • इसमें कुल 4 पेपर होगा। यह परीक्षा कुल 4 पालियों में होगा और एक ही दिन में।
  • प्रश्नों का लेवल ग्रेजुएट स्तर का होगा।
पेपर विषय प्रश्न कुल अंक समय
पेपर 1 हिंदी / अंग्रेजी /संथाली /मुंडारी / हो / खड़िया / कुडुक / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया में से कोई एक 100 100 2 घंटे

Read paper: Jharkhand Madhyamik Acharya Syllabus 2026-27, Paper 1 & paper 2

पत्र विषय
पेपर 2 हिंदी /अंग्रेजी / उर्दू/ संथाली / बांग्ला / मुंडारी / हो / खड़िया / कुडुक/ कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया / संस्कृत में से कोई एक भाषा 100 100 2 घंटे
पेपर 3 सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी 100 100 2 घंटे
पेपर 4 वैकल्पिक विषय (कोई एक)180 180 3 घंटे

वैकल्पिक विषय

(1) गणित एवं विज्ञान शिक्षक गणित, भौतिकी, रशयनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान से प्रश्न पूछा जायेगा।
(2) सामाजिक विज्ञान शिक्षक इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनितिक विज्ञान, समाज शास्त्र, लेखा शास्त्र, व्यपार अध्ययन से प्रश्न पूछा जायेगा।
(3) भाषा शिक्षक हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ संथाली/ बांग्ला/ मुंडारी/ हो/ खड़िया/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनिया/ उड़िया/ संस्कृत में से कोई एक भाषा। जिसमे 50% प्रश्न अंग्रेजी से एवं 50% प्रश्न इन भाषाओँ में से कोई एक से प्रश्न पूछा जायेगा जो आप रखेंगे।

सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी Syllabus टॉपिक वाइज

सामान्य अध्ययन Current Affairs, सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रिय/अंतर्राष्ट्रीय पुरष्कार, भारतीय भाषाएँ, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाडी, महत्वपूर्ण घटनाएं। भारत का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विषेशताएं एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनितिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना। झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्तिथि एवं राजनितिक स्तिथि की सामान्य जानकारी।
सामान्य विज्ञान सामान्य विज्ञान के भौतिकी, रशयनशास्त्र और बायोलॉजी के टॉपिक से प्रश्न पूछा जायेगा। प्रश्न सामान्य ही पूछा जाता है ज्यादातर।
सामान्य गणित सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीजगणित ज्यामितीय, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से प्रश्न पूछेगा। प्रश्नों का स्तर 10वीं स्तर का होगा
रीजनिंग सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंद अवधारणा, अंक गणितीय तर्कशक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्यख्या से प्रश्न पूछेगा।
कंप्यूटर ज्ञान कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, MS विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, MS ऑफिस एवं इंटरनेट चलाने के नियम की जानकारी से प्रश्न पूछा जायेगा।
झारखण्ड सामान्य ज्ञान झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उधोग, राष्ट्रिय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएं, खेल-खलाड़ी, विशेष व्यक्ति, नागरिक उपलब्धि, राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व इत्यादि।

तैयारी कैसे करें इस परीक्षा के लिए

दोस्तों तैयारी आपको कुछ इस प्रकार से करना है की एक ही अटेम्प में परीक्षा निकल जाएँ, इसके लिए आपको खुद से काफी मेहनत करना है, इन स्टेप्स को आप फॉलो कर सकते है :

  • सबसे पहले आप सिलेबस को अच्छे से समझे। सभी विषयों को ध्यान से देखें।
  • जो टॉपिक आपका कमजोर है उन्हें पहले मजबूत करें।
  • रोज 8 घंटा जरूर पढ़ें। सभी विषयों पर सामान तरह से समय दे।
  • कोशिस करें जो दिन भर में पढ़ा हो उसे सोने से पहले एक बार रिवजन जरूर करें।
  • पेपर 2 पर ज्यादा ध्यान दे इस पेपर से आपका मेरिट बनेगा
  • सप्ताह में 1 से 2 टेस्ट लगाएं।
  • पढाई करते समय यदि कुछ समझ न आये तो आप Google से AI का प्रयोग करें या फिर यूट्यूब वीडियो का भी मदद ले सकते है।

Note: सामान्य ज्ञान एवं सम-सामयिक विषय का सिलेबस डिटेल से बताया हूँ बाकि पेपर का सिलेबस के लिए आप Notification pdf को पढ़े।

Official Notification pdf

FAQs

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितना है ?

इस भर्ती परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

इस परीक्षा में सही Answer के लिए कितना अंक मिलता है ?

प्रत्येक सह Answer के लिये 1 अंक देय है।

इस परीक्षा में मेरिट किस पेपर से बनेगा ?

इस भर्ती परीक्षा में मेरिट पेपर 2 से बनेगा।

पेपर 1 का अंक मेरिट में जुड़ेगा क्या ?

नहीं, यह पेपर सिर्फ पास के लिए है।

Leave a Comment